{"_id":"641a07d4fb92c2d64d0a7bf7","slug":"fraud-in-the-name-of-getting-jobs-in-gulf-countries-hardoi-news-c-12-1-135692-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 22 Mar 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार से धोखाधड़ी कर रुपये ठगने वाले गिरोह के सदस्यों पर सीजेएम कोर्ट के आदेश पर जालसाजी और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिलग्राम कोतवाली के मैदानपुरा निवासी सज्जाद ने सीजेएम कोर्ट में दी अर्जी में कहा था कि उसकी बहराइच जिले के कटरहिया कैसरगंज निवासी शौकत और बहराइच के चौक बाजार जरवल रोड पर मेडिकल स्टोर करने वाले फैज अहमद से मुलाकात हुई। उन दोनों ने बताया कि वे खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। उन्होंने सऊदी अरब में किराना स्टोर पर नौकरी के नाम पर पहले 20 हजार और उसके बाद 52 हजार रुपये लिए और उसे 11 जुलाई 2022 को लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से रियाद (सऊदी अरब) रवाना कर दिया।
जहां उसे नौकरी तो नहीं दी गई, बल्कि उससे वहां बकरियां चरवाई गईं। ढाई महीने तक बेगारी कराने के बाद उसे कोई मेहनताना नहीं दिया गया। उसके बाद उसी साल 26 सितंबर को उसे भारत भेज दिया गया। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर उसने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इसकी सुनवाई कर सीजेएम कोर्ट के आदेश पर बिलग्राम पुलिस को शौकत और फैज अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।