{"_id":"6a57cb15086b84a16a0ff2b3","slug":"fraud-fir-against-bku-loktantrik-state-in-charge-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153199-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाकियू लोकतांत्रिक के प्रदेश प्रभारी पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाकियू लोकतांत्रिक के प्रदेश प्रभारी पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी
विज्ञापन
- प्रदेश प्रभारी बोले ने आरोपों को बेबुनियाद बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) के प्रदेश प्रभारी के खिलाफ धोखाधड़ी और पिटाई के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। खजोहना निवासी कामरान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लाई फैक्टरी में यूकेलिप्टस की लकड़ी आपूर्ति करता है। बताया कि धंधार निवासी भाकियू के प्रदेश प्रभारी उमेश शुक्ला के यूकेलिप्टस पेड़ 17 लाख रुपये में खरीदने का सौदा 18 मार्च को हुआ था। एक लाख रुपये अग्रिम भुगतान के तौर पर यूपीआई से दिए थे।
बिक्री नामा लिखने पर एक लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि बाद में पेड़ कटवाने से उमेश ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि 29 जून को वह ढाबे पर चाय पी रहा था। इस दौरान उमेश शुक्ला अपने साथी मिरजानपुर निवासी रुबीन और चार पांच अज्ञात लोगों के साथ आ गए। यहां कामरान ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने पिटाई की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर उमेश शुक्ला ने बताया कि कामरान ने गलत आरोप लगाए हैं। 250 क्विंटल लकड़ी कामरान कटवा ले गए हैं। बकाया रुपये न देने पड़े इसलिए आरोप लगा रहे हैं।