फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four thieves who committed theft in three villages were arrested

Hardoi News: तीन गांवों में चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार

Tue, 08 Apr 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four thieves who committed theft in three villages were arrested
हरदोई। देहात कोतवाली पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान और तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि इन चोरों ने तीन गांवों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के जियो गांव निवासी राममोहन वाजपेयी ने खेत पर 5 अप्रैल को ट्यूबवेल के कमरे से स्टील के पाइप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी जांच में लगी पुलिस ने सोमवार को महोलिया शिवपार के मजरा ओमनगर निवासी सोनू, गौतम व सागर और अकोरापुरवा निवासी मनोज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया चोरों ने पूछताछ के दौरान बताया 6 अप्रैल को ग्राम मदरावां में एक मकान से आभूषण व नगदी चुराई थी। इसकी रिपोर्ट गांव निवासी राजेश कुमार ने दर्ज कराई है। 31 मार्च को हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सुमई के मजरा कुरसली में खेत से सोलर प्लेट चोरी की। इसकी रिपोर्ट गांव निवासी सुधीर कुमार वर्मा ने दर्ज कराई है। चाेरों के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, साेने के एक जोड़ी पैंडिल, एक जोड़ी कुंडल, 2 क्विंटल 7 किलो जीनपाइप आदि सामान बरामद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed