फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four students extorted money from the manager by threatening to make the video viral

Hardoi News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार छात्रों ने प्रबंधक से वसूले रुपये

Mon, 03 Apr 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four students extorted money from the manager by threatening to make the video viral
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल के चार छात्रों ने प्रबंधक व शिक्षिका के अवैध संबंध का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आठ लाख रुपये वसूल लिए। प्रबंधक ने थाने में चारों छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, प्रबंधक वीडियो को फर्जी बता रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक कनौरा आंट निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह ने अतरौली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उन्हीं के स्कूल के कक्षा 10वीं के चार छात्रों ने उनका और एक शिक्षिका के बीच अवैध संबंध का वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी। उसके बाद 29 मार्च को छात्रों ने कनौरा आंट स्थित पेट्रोल पंप पर आकर उससे आठ लाख रुपया ले लिए। अब ये छात्र फिर से रुपये की मांग कर रहे हैं। प्रबंधक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फर्जी आरोप लगाकर छात्रों ने आठ लाख रुपये लिए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed