{"_id":"63ff9524a8529a88f50d7c18","slug":"four-shops-burnt-due-to-fire-loss-of-lakhs-hardoi-news-c-12-1-103781-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आग से चार दुकाने जली, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आग से चार दुकाने जली, हजारों का नुकसान
Wed, 01 Mar 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
आग से चार दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान
- रामलीला चौराहे के पास अज्ञात लोगों ने की घटना,
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। मंगलवार रात रामलीला चौराहे के पास अज्ञात लोगों ने एक गुमटी में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर चार दुकानों के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बुधवार सुबह पीड़ित दुकानदारों ने थाने पहुंच कर तहरीर दी।
कस्बे के मोहल्ला सराय सैफ निवासी विजय यादव ने बताया कि रामलीला चौराहे के पास राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने उनकी गुमटी रखी हैं। इसमें वह रेडीमेड की दुकान चलाता है। मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने उसकी दुकान में आग लगा दी। इस आग ने देखते ही देखते पास में रखे कस्बा निवासी सलीम, निशांत और अंजार हसन के दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
इस अग्निकांड में उसकी दुकान में रखा रेडीमेड का 2 लाख 50 हजार, अंजार की दुकान में रखे रेडीमेड के कपड़े दो लाख, निशात अली एक लाख 50 हजार और सलीम का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारियों के मुताबिक नगर पंचायत और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी थी, लेकिन आधे घंटे बाद भी मौके पर न फायर ब्रिगेड पहुंची न ही नगर पंचायत का टैंकर।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।