फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four sentenced for life imprisonment in murder case

हत्या के अपराध में दो सगे भाइयों समेत चार को उम्रकैद

Thu, 19 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four sentenced for life imprisonment in  murder case
अपर जिला जज कोर्ट संख्या 11 रवींद्र कुमार ने बुधवार को हत्या के मामले में दो सगे भाइयों सहित चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दस-दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

मुकदमे की अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता केके अवस्थी ने बताया कि हरपालपुर थाना क्षेत्र के औहदपुर निवासी वादी मायादेवी उर्फ सुमित्रादेवी का पुत्र दिनेश 30 जुलाई 2014 को पिपरमेंट बेचकर दोपहर तीन बजे घर आ रहा था।
विज्ञापन

उसी समय हरपालपुर थाना क्षेत्र के हड़हा निवासी मनीराम व सुभाष पुत्रगण रामविलास व इसी थाना क्षेत्र के औहदपुर निवासी संतोष नाथ उर्फ बाबा पुत्र पुत्तू सिंह व लोनार थाना क्षेत्र के सदुल्लीपुर निवासी नरेश उर्फ रामनरेश पुत्र सियाराम गांव के किनारे सड़क पर मिले। सभी दिनेश को साथ ले जाकर गांव में ही स्कूल के पास जुआ खेलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में रात करीब नौ बजे दिनेश को सभी ने पीट दिया। उसके शोर मचाने पर मां मायादेवी पत्नी राजू मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी रुके नहीं। मायादेवी चिल्लाती हुई भागकर घर गई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। वह पुत्री संगीता को लेकर मौके पर गई तो देखा कि सुभाष उसके लड़के दिनेश का गला दबाए है।

नरेश और मनीराम दिनेश के पैर पर बैठे थे। दिनेश किसी तरह जान बचाकर भागा तो आरोपी भी उसके पीछे भागे। अंधेरा होने के कारण वादी व उसकी लड़की उन लोगों के पीछे नहीं दौड़ सकी। वह लड़के को तलाशती रही। रात डेढ़ बजे दिनेश का शव बबूल के पेड़ के नीचे पड़ा मिला।
वादी मां ने आरोप लगाया था कि चारों आरोपियों ने उसके लड़के की हत्या कर दी। अदालत ने साक्ष्य के आधार पर चारों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed