{"_id":"652cc4e6a18e785d0f000915","slug":"four-people-riding-e-rickshaw-injured-in-collision-with-truck-one-seriously-hardoi-news-c-213-1-hra1003-5129-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर चरौली पुलिया के पास तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र भिम्मापुरवा निवासी पप्पू (35) अपने साले शाहाबाद कोतवाली के मंगलीपुर निवासी मुनेश्वर (30) व बेहटा गोकुल निवासी रिजवान (19) अपनी मां सुफिया (45) के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर बेहटागोकुल से हरदोई आ रहे थे। रास्ते में चरौली पुलिया के पास ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पिहानी चुंगी पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने मुनेश्वर की हालत गंभीर बताई है।