फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four people including sub-inspector and head constable suspended for negligence

Hardoi News: लापरवाही पर दरोगा, मुख्य आरक्षी समेत चार निलंबित

Mon, 06 Jan 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 06 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four people including sub-inspector and head constable suspended for negligence
- कछौना के विशाल ज्वैलर्स में चोरी के मामले में एसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- शनिवार रात चोरों ने ज्वैलरी की दुकान से करीब 50 लाख की हुई है चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कछौना के रेलवेगंज रोड पर विशाल ज्वैलर्स और रेडीमेड गारमेंट की दुकान में नकदी समेत 50 लाख मूल्य के गहने चोरी होने के मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने ड्यूटी के दौरान लापरवाही पर कछौना कोतवाली में तैनात दरोगा, मुख्य आरक्षी समेत चार को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एएसपी पश्चिमी को सौंपी है और सात दिन में रिपोर्ट मांगी है।
कछौना के रेलवेगंज रोड पर बस्ती निवासी विशाल गुप्ता की विशाल ज्वैलर्स एंड गारमेंट नाम से दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर 1.50 लाख रुपये, 150 ग्राम सोने के आभूषण और 40 किलोग्राम चांदी चोरी कर ली थी। वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार से रिपोर्ट मांगी। जांच में लापरवाही की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एसपी ने अल्फा टीम में तैनात दरोगा जयप्रकाश यादव और आरक्षी हिमांशू, कस्बा चौराहा पर तैनात मुख्य आरक्षी जयप्रकाश यादव और आरक्षी विवेक को निलंबित कर दिया है। बताया कि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच-पड़ताल में लापरवाही की है। एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चोरी के बाद चोरों ने ज्वैलरी के खाली डिब्बे दुकान से करीब 300 मीटर दूर खेत में फेंक दिए थे। रविवार सुबह जब लोग टहलने निकले तो दुकान में चोरी की जानकारी हुई थी। दुकान मालिक विशाल और अमित गुप्ता ने पुलिस को जानकारी दी थी। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed