फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four deaths in the family shadow weeds

चार मौतों से परिजनों में छाया मातम

Sun, 06 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 06 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four deaths in the family shadow weeds

थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर हुए हादसे

विज्ञापन
में दो गांवों के चार लोगों की मौत से मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना में चार मवेशी भी मौत के गाल में समां गए।

बिल्हौर-कटरा मार्ग पर हुए हादसे में चार लोगों की मौत से दो गांवों में मातम पसरा हुआ है। मरने वाले गुड्डू उर्फ रामसेवक नखासे से 40 हजार की भैंस खरीद कर घर जा रहे थे। हादसे में उसके साथ भैंस भी मर गई। उसके चार बच्चे है। वहीं गुड्डू उर्फ सर्वाधार अपनी भैंस बेचने आए थे, पर उनकी भैंस नहीं बिकी थी। इस हादसे में उनकी भैंस भी मर गई।

वहीं हादसे में मरे पिकप चालक साधु के दो बच्चे है। इसके अलावा ओम प्रकाश की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। गांव में चार लोगों की मौत की सूचना से मातम छाया हुआ है। घटना में गंभीर रूप से घायल विषय पाल और उसके पुत्र प्रवीन को लखनऊ रेफर कर दिया गया। वह भी भैंस बेचने गए थे, पर उनकी भैंस नहीं बिकी। घटना में उनकी भी भैंस की मौत हो गई।

इसके अलावा घटना स्थल के पास से एक व्यक्ति पैदल अपनी भैस ले जा रहा था। उसकी भैंस भी  गाड़ियों के चपेट में आ गई। इससे उसकी भी मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे एसओ दीनानाथ मिश्र ने मौके पर पहुंचकर लोगों को अपनी गाड़ी व निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचा।

उधर, घटना के बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, पर एक भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। यहां तक मरीज जिला अस्पताल पहुंच गए, पर एंबुलेंस का पता नहीं चला। वहीं अस्पताल में भी मरीजों के तीमारदारों को लखनऊ ले जाने के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ा। रेडक्रास की गाड़ी भी मौके पर नजर नहीं आई। उधर, जिला अस्पताल में घायलों को उठाने को जब कोई आगे नहीं बढ़ा तो पुलिस कर्मियाें ने स्वयं घायलों को उठा कर आकस्मिक कक्ष तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed