फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four crore rupees will provide boundary walls to schools and security to students.Four crore rupees will provide boundary walls to schools and security to students.

Hardoi News: चार करोड़ से विद्यालयों को मिलेगी चारदीवारी और विद्यार्थियों को सुरक्षा

Sun, 09 Nov 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Four crore rupees will provide boundary walls to schools and security to students.Four crore rupees will provide boundary walls to schools and security to students.
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों को चारदीवारी और विद्यार्थियों को सुरक्षा मिल जाएगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार में 17 माध्यमिक अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में चारदीवारी बनवाए जाने पर करीब चार करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के माध्यम से विद्यालयों में चारदीवारी आदि के काम कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। कार्ययोजना शासन को भेजी गई है जल्द ही काम कराने के लिए पहली किस्त मिलने की उम्मीद है।
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक विद्यालयों में चारदीवारी के साथ ही अन्य काम कराए जा रहे हैं। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को संसाधनयुक्त और सुरक्षित वातावरण दिए जाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 17 माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत चारदीवारी और अन्य काम कराने के लिए 4,30,00,000 रुपये की कार्ययोजना तैयार कराई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि परियोजनाओं पर वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलती रहती हैं। साथ काम कराने के लिए रुपये भी मिल रहे हैं। अब 17 विद्यालयों की विस्तृत कार्य परियोजना शासन को भेजी गई है। शासन से जल्द ही स्वीकृति के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed