फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Forum mop dependents of farmers tear

मंच ने पोछे किसानों के आश्रितों के आंसू

Wed, 10 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 10 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Forum mop dependents of farmers tear

मौसम की मार से बर्बाद हुई फसलों से प्रभावित होकर

विज्ञापन
असमय ही काल के गाल में समाए किसानों में 21 के आश्रितों को अन्नदाता सहायता मंच की ओर से 11-11 हजार की सहायता राशि चेकों का वितरण किया। सहायता राशि की चेकों का वितरण सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति खेमकरन द्वारा किया गया।

सरकुलर रोड पर आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में मंच के संयोजक प्रीतेश दीक्षित ने कहा कि एक माह से सभी से लोग इस ओर जानकारी एकत्र कर रहे थे और करीब 30 किसानों के बारे में जानकारी मिली थी जो फसल बर्बादी से असमय ही काल के गाल में समां गए।

इनके परिजनों की मदद करने को सभी ने करीब पौने चार लाख की धनराशि एकत्र की, जिसमें 11 हजार की चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दी गई और मंगलवार को यहां आए 21 परिवारों को चेेकें दी गई। अन्य पात्र परिवारों की भी सहायता की जाएगी।

इस मौके पर तीन परिवारों की बालिकाओं को तीन साइकिलें भी प्रदान की गई तथा परिवजनों को खरीफ की फसलों के लिए बीज एवं वस्त्रों का भी वितरण किया गया। इस मौके पर उचित पाठक , अवधेश गुप्ता, लवकुश गुप्ता, मनोज मिश्रा, रामऔतार शुक्ला, विजय भाई, कृष्णऔतार दीक्षित, डा. संदीप कटियार, दानिश किरमानी, सचिन मिश्रा, अनुराग मिश्रा, सत्यम तिवारी, सत्येंद्र गुप्ता, शिवम मिश्रा, अमिताभ शुक्ला, अखिलेश गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed