फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Former MP taken stock of the bridge

पूर्व सांसद ने कुंडा पुल का लिया जायजा

Sat, 16 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 16 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Former MP taken stock of the bridge

सपा की पूर्व संासद ऊषा वर्मा ने शनिवार को कुंडा नदी

विज्ञापन
के निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और कहा कि लोस चुनाव से पहले सीएम से मिलकर इस पुल को मंजूर कराया था, पर धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर चिंता जताते हुए पीडब्ल्यूडी व सेतु निगम के अफसरों से बात कर निर्माण जल्द पूरा करने को कहा।

पूर्व सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें पूरा सहयोग दिया, यह अलग बात है कि चुनाव में सफलता नहीं मिली। कहा कि जिन निर्माण कार्यों को अपने कार्यकाल में शुरू कराया था उन्हें जल्द पूरा कराने की जिम्मेदारी उनकी है। कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को बाढ़ के दौरान होने वाली कठिनाई से निजात मिलेगी।

इसके बाद वह डहेलिया गांव पहुंची और उर्स का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज अग्निहोत्री, मियां जान, समी रजा, केशवराम, गिरेंद्र यादव, संदेश यादव, राजेश तिवारी, शिवकुमार फौजी, रामनरेश, मुकेश त्रिवेदी आदि मौजूद थे। इसके बाद पूर्व सांसद ने सपा नेता संतराम यादव के गढ़िया गांव पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed