फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Former head's nephew riding bicycle dies in accident

Hardoi News: पूर्व प्रधान के साइकिल सवार भतीजे की दुर्घटना में मौत

Thu, 11 Jul 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Former head's nephew riding bicycle dies in accident
माधौगंज। आम बेचकर साइकिल से वापस घर जा रहे पूर्व प्रधान के भतीजे को कुरसठ भजेहटा मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के बढ़ैयाखेड़ा निवासी सोमेंद्र (35) खेती करते थे। मंगलवार शाम को वह पहुंतेरा की बाजार में आम बेचने के लिए साइकिल से गए थे। देर शाम साइकिल से वापस घर जाते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे सड़क किनारे पड़े देखा तो यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सोमेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था और गांव में अपनी मां रत्नी और चाचा पूर्व प्रधान शिव किशोर के साथ रहते थे। उसके दोनों बड़े भाई दिल्ली में प्राइवेट वाहन चलाते हैं। चाचा शिव किशोर ने बताया कि शव के पास से मोबाइल फोन और नकदी नहीं मिली। घटना संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की तहरीर देंगे। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में दुर्घटना में मौत होने की बात सामने आई है। अगर परिजन तहरीर देंगे तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed