{"_id":"5723a1274f1c1b3969a91848","slug":"former-head-of-the-procession-was-grand-goodbye-to-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाती की बारात कर दुनिया से अलविदा हो गए पूर्व प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाती की बारात कर दुनिया से अलविदा हो गए पूर्व प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिस घर में बेटे के शादी की खुशियां मनाई जा रही थी शुक्रवार को वहां मातम छाया था। नाती की बारात में शामिल होने के बाद घर लौट रहे पूर्व प्रधान की गुरुवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अतरौली अंतर्गत सरवा निवासी पूर्व प्रधान रामजीवन कनौजिया (45) गुरुवार को संडीला निवासी नाती अमित की बारात में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि वह अपने पुत्र आकाश को साथ लेकर नाती अमित की बारात में शामिल होेने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। संडीला अतरौली मार्ग पर ढिकुन्नी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। रामजीवन की मौके पर ही मौत हो गई थी और पुत्र आकाश घायल हो गया था।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल पुत्र को भरावन सीएचसी में भर्ती कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि वह हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन