फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Forget the position and position and become a child: Shakti Raj Singh

पद और पोजीशन भूल बच्चा बन जाएं: शक्तिराज सिंह

Wed, 12 Feb 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Forget the position and position and become a child: Shakti Raj Singh
हरदोई। ज्यादा तनाव होने पर यदि पद और पोजीशन को भूल जाया जाए तो काफी हद तक तनाव कम हो सकता है। पिहानी चुंगी स्थित कार्यालय में ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विद्यालय के तत्वावधान में टेंशन को बाय-बाय कार्यक्रम में माउंट आबू से आए ट्रेनर शक्तिराज सिंह ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगेटिव एनर्जी को खत्म करने का अच्छा तरीका है कि हम मुस्कुराना सीखें। मुस्कुराने से हम अस्सी प्रतिशत से अधिक बीमारियों से बच जाते हैं। इससे हमारे अंदर की नकारात्मकता तो खत्म होती ही है साथ ही वायुमंडल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। एक बच्चा सारे दिन में तीन सौ से अधिक बार मुस्कुराता है। उसी प्रकार आप भी पद और पोजीशन भूलकर बच्चा बन जाइए तो तनावमुक्त हो जाएंगे। ट्रेनर ने ये भी कहा कि यदि खुश रहना है तो स्वयं को डस्टबिन न बनने दें। कोई आकर आपसे निंदा ग्लानि, चुगली करता है तो हाथ जोड़कर उससे कहें कि मैं डस्टबिन नहीं हूं। अपना कचरा कहीं और जाकर डालें। बीमारियों से बचना है तो स्वच्छ बनना पड़ेगा। हमारे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है। लेकिन सिर्फ बाहरी स्वच्छता से काम नहीं चलेगा। आंतरिक स्वच्छता भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed