फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   forest caught fire

जंगल में लगी भीषण आग, चार सौ बीघा तक फैली

Mon, 25 Apr 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
forest caught fire
गोपामऊ। टड़ियावां थाना क्षेत्र के परसनी गांव के पास स्थित जंगल में कुछ लोगों ने शहद निकालने के चक्कर में आग लगा दी। सोमवार सुबह भीषण आग देखकर लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आठ घंटे बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

परसनी के पास लगभग एक हजार बीघा में जंगल है। जिसमें बबूल आदि के पेड़ हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल में लपटें उठती देखकर आसपास के इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

तेज हवा के साथ आग की लपटें बढ़ने लगीं। ग्रामीणों ने जंगल मेें आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। लगभग आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुताबिक परसनी गांव के पास स्थित मजार के पास सुबह कुछ लोगों ने मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकालने का प्रयास किया। इससे जंगल में आग लग गई। क्षेत्रीय लेखपाल ज्ञानप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया कि आग से जंगल का लगभग 400 बीघा क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed