फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   For the first time in Mallawan, the command of the post of president will be in the hands of a Muslim woman.

Hardoi News: मल्लावां में पहली बार मुस्लिम महिला के हाथ होगी अध्यक्ष पद की कमान

Sun, 14 May 2023 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
For the first time in Mallawan, the command of the post of president will be in the hands of a Muslim woman.
मल्लावां। नगरपालिका के अध्यक्ष पद की कमान फिर निर्दलीय के हाथ में होगी। तबस्सुम नगर पालिका का संचालन करेंगी। मल्लावां में अधिकतर चेयरमैन निर्दलीय ही रहे हैं। तबस्सुम पालिका की 15वीं चेयरमैन होंगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पद के रूप में कस्बा के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी तबस्सुम पत्नी रियाज खां 15वीं चेयरमैन होंगी। चुनाव में भाजपा से सुशीला देवी, सपा रालोद समर्थित प्रत्याशी सीमा देवी, पूर्व चेयरमैन अंकित जायसवाल की रागिनी जायसवाल समेत नौ प्रत्याशी मैदान में चुनाव मैदान में थे। इसमें निर्दलीय तबस्सुम को 7583 मत, सपा रालोद समर्थित सीमा देवी को 5360,निर्दलीय रागिनी जायसवाल को 3548 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी सुशीलादेवी को 2320, नीरू देवी 1174,स्वेता जायसवाल को 254,अंजू देवी को 217 मत मिले। चुनाव जीतने के बाद ही तबस्सुम के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। तबस्सुम वर्ष 12 में वार्ड 21 गंगारामपुर से सभासद चुनी गईं थीं। 17 के चुनाव में भतीजे परवेज आलम सभासद चुने गए इस बार के चुनाव में जनता ने उनको अध्यक्ष पद की कुर्सी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 वर्ष में पहली बार मुस्लिम महिला चेयरमैन चुनी गई हैं। इससे पहले दो बार पिछड़ा वर्ग की महिलाएं चुनी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed