फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   footpaath per kabza

सख्त रुख : फुटपाथों पर कब्जा जमाए 26 बसों का चालान

Mon, 02 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
footpaath per kabza
फोटो-15-सोमवार के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। फुटपाथों पर प्राइवेट बसें खड़ी होने से लग रहे जाम को देख सोमवार को प्रशासन सख्त नजर आया। टीम ने घंटाघर मार्ग और पिहानी बस अड्डे के निकट फुटपाथों पर खड़ीं 26 बसों को हटवाकर पुलिस लाइन में खड़ा करवा दिया। हर बस पर दस हजार पांच सौ रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन

शहर में घंटाघर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर बने फुटपाथों पर प्राइवेट बसें खड़ी रहतीं हैं। इसके कारण आए दिन इस मार्ग पर जाम लगता है। पुलिस और प्रशासन कई बार बस मालिकों को घंटाघर मार्ग पर बसें न खड़ी करने की नसीहत दे चुके थे, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। अमर उजाला ने सोमवार को इसको लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेकर सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, सीओ सिटी विकास जायसवाल, शहर कोतवाल जगदीश यादव ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ घंटाघर मार्ग का जायजा लिया। इसके बाद पिहानी बस अड्डे पर भी गए। दोनों ही स्थानों पर फुटपाथों पर खड़ीं 26 बसों का चालान कर दिया। नगर मजिस्ट्रेट ने बस मालिकों को नसीहत दी है कि शहर से बाहर ही बसें खड़ी की जाएं।
विज्ञापन

बस मालिकों ने नुमाइश मैदान में मांगी जगह
प्रशासन की कार्रवाई के बाद बस मालिकों ने नगर मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर राहत देने की मांग की, लेकिन नगर मजिस्ट्रेट ने कई बार चेतावनी पर भी सुधार न होने की बात कहकर इनकार कर दिया। नगर मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में बस मालिकों ने बसों को खड़ा करने के लिए नुमाइश मैदान में व्यवस्था कराने का आग्रह किया है। बस मालिकों ने कहा है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह लोग भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान सर्वेश मिश्रा, मोहम्मद तारिक, पंकज पांडेय, राम कुमार, सतीश सिंह, जानकी, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फोटो-5-पुलिस लाइन में खड़ी बसें। संवाद

फोटो-5-पुलिस लाइन में खड़ी बसें। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-4-घंटाघर मार्ग पर फुटपाथ पर खड़ी बसों को  हटवाने की कवायद करते नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव,

फोटो-4-घंटाघर मार्ग पर फुटपाथ पर खड़ी बसों को हटवाने की कवायद करते नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव,- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed