{"_id":"58c04d254f1c1b683ddc507f","slug":"food-department-s-team-shoots-in-khoani-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने खोया मंडी में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने खोया मंडी में मारा छापा
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खोया मंडी में जांच करते खाद्य विभाग के अधिकारी।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाकर बालामऊ में खोया मंडी सहित खाद्य दुकानों पर छापेमारी की। खोया में मिलावट की आशंका पर टीम ने नमूना लिया और परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन
अभिहित अधिकारी सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम बालामऊ के खोया मंडी पहुंची। यहां पर खोया की जांच की। जांच में गया प्रसाद पुत्र अयोध्या प्रसाद, झब्बू लाल पुत्र पूरन, आनंद प्रकाश पुत्र शिवराम के खोया में मिलावट की आशंका पर टीम ने खोया का नमूना लिया। इसके बाद टीम के सदस्य बालामऊ बाजार व कसबे में मिलावट खोरो के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने राहुल गुप्ता पुत्र रामसेवक के यहां से नमकीन, अमरीश कुमार पुत्र सत्यनारायण व घनश्याम गुप्ता की दुकान से बेसन का नमूना लिया।
विज्ञापन
अभिहित अधिकारी ने बताया कि खाद्य विभाग का अभियान होली तक जारी रहेगा। उनके साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज वर्मा, विवेक कुमार, अनुराधा कुशवाहा, घनश्याम वर्मा, अरविंद प्रजापति व रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन