फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fog disrupts normal life, train and bus traffic derailed

Hardoi News: कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त, ट्रेन-बस यातायात बेपटरी

Mon, 06 Jan 2025 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 06 Jan 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fog disrupts normal life, train and bus traffic derailed
शाहजहांपुर रोड पर कोहरे में जाते वाहन  - फोटो : शाहजहांपुर रोड पर कोहरे में जाते वाहन
फोटो-03- शाहजहांपुर रोड पर कोहरे में जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन

फोटो-04- रोडवेज बस स्टेशन पर बस के इंतजार में सर्दी में ठिठुरते यात्री। संवाद
फोटो-05- कचहरी में कुछ इस तरह ठिठुरते जाते लोग। संवाद

बसों की रात्रिकालीन सेवाएं भी प्रभावित, दृश्यता पहले से घटकर 100 से 50 मीटर हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कड़ाके की ठंड और कोहरे से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। दिन भर सूरज नहीं निकल रहा है दोपहर में कुछ देर चमक होती है लेकिन फिर बादल छा जाते हैं। घने कोहरे की वजह से सड़क पर वाहन से लेकर रेल गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। सुबह वाली ट्रेन दोपहर में और शाम की ट्रेन अगले दिन स्टेशन पर पहुंच रहीं हैं। बसों की रात्रिकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं।
पछुआ हवा के साथ सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। चार दिनों से कोहरा लगातार लोगों को बेहाल किए है। रविवार की देर रात से कोहरा बढ़ना शुरू हुआ और सोमवार को दोपहर तक छाया रहा। कोहरा बीते दिन से अधिक घना रहा। इस कारण दृश्यता और कम हो गई। रविवार को दृश्यता 100 से 150 मीटर दर्ज की गई लेकिन सोमवार को यह घटकर 100 से 50 मीटर ही रह गई। इस वजह से सड़क पर वाहनों की गति कम हो गई।
विज्ञापन

मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा लेकिन न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की कमी फिर आई है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवाएं भी स्थिर होकर 4 किलोमीटर प्रतिघंटा के वेग से चलीं। शाम की आद्रता में भी इजाफा हुआ, सोमवार को सुबह आद्रता 97 प्रतिशत रही और शाम को 95 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह की ट्रेन दोपहर तो रात की ट्रेन अगले दिन आई
कोहरे का असर रेलवे पर भी देखने को मिला है। दिल्ली से लेकर बनारस जाने वाली ट्रेन संख्या 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस हरदोई स्टेशन पर शाम को सात बजे आती इसके यहां पर अगले दिन तड़के चार बजे पहुंचने की संभावना जताई गई। दिल्ली से लेकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन संख्या 12232 लखनऊ मेल 6 घंटा 48 मिनट की देरी से सुबह 6:25 बजे के स्थान पर दोपहर को 13:25 बजे पहुंची। 1


अधिक कोहरे की वजह से सड़क यातायात भी प्रभावित हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि दिल्ली रूट की बसे रात में अधिक जाती है। सर्दी के माैसम में लंबे रूट के बस यात्री अधिक नहीं मिलते हैं। यात्री अधिक होते हैं तो बस भेजी जाती है और अधिक यात्री नहीं होते हैं तो बस का संचालन नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed