फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fog-cold forgotten, rushed for just rupee

कोहरा-ठंड भूले, बस नोट के लिए दौड़े

Sun, 04 Dec 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 04 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fog-cold forgotten, rushed for just rupee
सिनेमा रोड पर आर्यावर्त बैंक के बाहर लगी महिलाओें की लाइन - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। शनिवार को पड़े कोहरे के बाद भी बैंकों व एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइनें कम होती नहीं दिखी। गर्म कपड़ों में खुद को लपेट लोग लाइनों में दिखाई दिए। कहने का मतलब यह है कि कोहरे को भी रुपयों की ललक पूरी तरह से मात दे गई। 

विज्ञापन


महात्मा गांधी मार्ग स्थित यूनियन बैंक , पंजाब नेशनल  बैंक, सिनेमा रोड पर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, अस्पताल रेड स्थित  बैंक आफ बड़ौदा, स्टेशन रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लेगों की बैंके खुलने से पहले की लंबी लाइन दिखी।

विज्ञापन

 

जबकि कोहरे की चादर शहर से देपहर एक बजे तक नहीं हटी। इसके बावजूद लोगों की जरुरत उन्हे लाइन में खड़े रखने को मजबूर करती रही। इसी क्रम में शनिवार को एटीएम ने खूब लोगों को दगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिनेमा रोड स्थित एसबीआई, एचडीएफसी, घंटाघर रोड स्थित आईसीआईसी के एटीएम ने लोगों को निराश किया। जबकि एसबीआई के शाखा प्रबंधक राकेश चंद्रा ने बताया कि ए टीएम में पैसा लगातार लगाया जा रहा है और खत्म हो रहा है लेकिन बिल्कुल एटीएम उनका कोई भी बंद नहीं है।


बघराई गांव में मुख्य मार्ग पर आम आदमी पार्टी के जिला सचिव नवजीत यादव व भाजपा युवा मोर्चा के कुलदीप सिंह ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक पर धांधली का आरोप लगाते हुए जाम लगा लिया।
 

 

जाम में चौपहिया वाहन, दो एंबुलेंस आदि फंस गए। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता व सीओ लेखराज ने ग्रामीणों को समझाया।
 

 

शाखा प्रबंधक ओएन दुबे ने बताया कि शुक्रवार को चार लाख रुपये आए थे। जिसे बांट दिया गया। एसडीएम ने फोन से महाप्रबंधक से उसी वक्त बात की तो बताया गया कि सोमवार को भुगतान भेजा जाएगा।

 

वहीं, लोगों ने बताया कि बैक में निकासी का फार्म भरा लिया जाता है पर भुगतान खाताधारक को नहीं मिलता। वरतुल्ला ने बताया कि खाता संख्या 4796 में कुछ ऐसी ही शिकायत देखने को मिली जिस पर लोग खफा हुए। खाताधारक शिवकुमार प्रताप सिंह, राजेश्वरी, मनमोहन, सुशील पांडेय आदि ने बताया कि बैंक में दो बिचौलिए हैं जो बैक में लोगों से अवैध वसूली करते हैं। 


 लगातार चौथे दिन शनिवार को भी एसबीआई में सर्वर की खराबी से कामकाज ठप रहने से नाराज लेाग फिर सड़क पर उतर आए। लोगों ने सुबह हरदोई- पिहानी मार्ग जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। काफी लोग लाठी-डंडे लिए, वाहनों में तोड़फोड़ पर उतारू थे। जिन्हें पुलिस ने समझा बुझा कर शांत किया। उधर, सरकारी कर्मचारी भी तनख्वाह आने के बावजूद खाली हाथ हैं।

 

जाम में भीड़ की नारेबाजी के बीच वाहन निकालने को लेकर चालकों और पब्लिक में नोक-झोंक भी हुई। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की भी कोशिश की गई। हालात विस्फोटक होते देख पुलिस ने बैंक प्रबंधन का पक्ष रखते हुए लोगों को शांत कराया। उधर, माझिया स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा में भी कैश किल्लत से ग्राहकों ने रोड जाम कर हंगामा किया।

 

शिक्षकों और किसानों के खाते आर्यावर्त ग्रामीण बैंकों में हैं और इस बैंक की सभी ब्रांच पर सबसे ज्यादा कैश की किल्लत है। खाद-बीज की जरूरत के समय पैसा न मिल पाने से किसान परेशान है। वहीं पूरे माह का घरेलू बजट अपनी तनख्वाह के हिसाब से बनाने वाले सरकारी कर्मचारियों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है। 

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के बाहर दृष्टिबाधित रामकांती ने बताया कि आठ दिनों से बैंक के चक्कर लगा रही है। भुगतान नहीं मिला। परिवार के लोग परेशान हैं। निशक्त की समस्या को देखकर एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने प्रबंधक से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन लोगों को पहले भुगतान कराने को कहा। 



घंटाघर रोड स्थित इंडियन बैंक में पेंशन की खातिर आई ग्राम तत्यौरा निवासी रामलली ने बताया कि पेंशन में उसके 1500 रुपए आए हैं। वही निकालने आई है। इस पैसे से उसके घर के अन्य खर्चे भी चलते हैं। यदि पेंशन न मिली तो अन्य खर्चे भी बंद हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed