फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Flood water started reaching many villages of Bilgram

Hardoi News: बिलग्राम के कई गांवों में पहुंचने लगा बाढ़ का पानी

Thu, 20 Jul 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Flood water started reaching many villages of Bilgram
हरदोई। गंगा और रामगंगा नदियों में बैराजों से 5.56 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का पानी खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बिलग्राम के कई गांवों में पानी पहुंचने लगा है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को पांच सेमी. पानी बढ़ा और खतरे के निशान 137.10 मीटर से पांच सेमी नीचे 137.05 मीटर पर पहुंच गया है। रामगंगा और गर्रा नदियों के पानी में पांच-पांच सेमी की कमी आई है।
विज्ञापन

गंगा नदी में पानी बढ़ने से बिलग्राम क्षेत्र के चिरजूपुरवा, मक्कूपुरवा सहित कई गांवों में पानी पहुंचने लगा है। गंगा का पानी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 45 सेमी ऊपर पहुंच गया है। हरिद्वार बैराज से 1,36,344, बिजनौर बैराज से 1,39,743 और नरौरा बैराज से 2,13,749 क्यूसेक पानी गंगा नदी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

खो बैराज में 65,032, हरेबली बैराज से 1400 और रामनगर बैराज से 778 क्यूसेक पानी रामगंगा नदी में छोड़ा गया है। गंगा का पानी पांच सेमी. कम होकर 135.80 मीटर और गर्रा नदी का पानी 144.80 मीटर पर आ गया है। बिलग्राम व सवायजपुर के कटरी क्षेत्र के गांवों में गंगा और रामगंगा के बाढ़ से किनारे के गांवों के लोगों को दिक्कतें होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम के चिरंजूपुरवा, मक्कूपुरवा आदि गांवों में झोपड़ियाें तक पानी पहुंच गया है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि बिलग्राम व सवायजपुर एसडीएम से कहा गया है कि वह नदियों के किनारे के गांवों पर विशेष नजर रखें। रेड जोन में चिह्नित 21 गांवों में विशेष जांच शिविर लगवाए जा रहे हैं। किसी तहसील से कोई अप्रिय जानकारी नहीं मिली नहीं है।

-------------
हरे चारे की हो रही दिक्कत
गंगा और रामगंगा की बाढ़ से खेतों तक पानी पहुंच गया है और पानी से खेत चारों ओर से घिर गए हैं। इससे सवायजपुर क्षेत्र के गोरिया, बरहुली व बिलग्राम क्षेत्र के कटरी के गांवों में पशुपालकों के सामने हरे चारा की समस्या खड़ी हो गई है। खेतों में खड़ा हरा चारा लाने के लिए नाव आदि का सहारा लेना पड़ रहा है।

---------------
फसलों को नुकसान की आशंका
गंगा और रामगंगा नदी में बाढ़ का पानी खेतों तक पहुंच गया है। इससे धान, मक्का व अन्य फसलों को अब नुकसान की आशंका किसानों को सताने लगी है। फसलों में पानी भरा होने और धूप खिलने पौधों की जड़ सड़ने लगी हैं और फसलें पीली पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed