{"_id":"57fa8afc4f1c1b685228e3c6","slug":"five-will-be-recorded-on-the-report-blo","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बीएलओ पर दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बीएलओ पर दर्ज होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बूथ पर निरीक्षण करते जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय व एसडीएम सदर सर्वेश गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। दो दिन के मतदाता शिविरों में पांचों तहसीलों में से संडीला में चार और सदर में एक बीएलओ नदारद रहा। डीएम ने पांचों बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। वहीं शाहाबाद में कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन बीएलओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। उधर, रविवार को करीब 18 हजार युवाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कई बूथों पर जाकर वहां पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया।
विज्ञापन
जिले भर के 3005 बूथों पर शनिवार की तरह ही रविवार को भी बूथ दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बीएलओ, पदाभिहित अधिकारियों ने छूटे हुए मतदाताओं के फार्म छह भरवाए व ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दो जगह दर्ज है, उनका नाम एक स्थान से काटने के लिये फार्म 7 भरवाया।
विज्ञापन
डीएम विवेक वार्ष्णेय ने एसडीएम सदर सर्वेश कुमार गुप्ता के साथ एएसबीवी इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय तत्यौरा, प्राथमिक विद्यालय भिठारी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बावन में बने बूथों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
डीएम ने इन बूथों पर बीएलओ से भरवाए गए फार्म छह को देखा व सत्यापन कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि घर-घर जाकर सत्यापन किया जाये और सत्यापन में परिवार के समस्त सदस्यों का विवरण बीएलओ रजिस्टर में भरा जाए।
उन्होंने बूथों पर मौजूद ग्राम प्रधानों, शिक्षकों से कहा कि ऐसे लोग जिनका वोट नहीं बना है या किसी प्रकार का संशोधन होना है उनको बूथ पर लाकर फार्म भरवाया जाए। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि आठ अक्तूबर को सात हजार तो वहीं नौ अक्तूबर को 10 हजार 856 आवेदन मतदाता बनाने के लिए आए हैं।