फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five thousand students will try their luck at five centers

Hardoi News: पांच केंद्रों पर पांच हजार विद्यार्थी आजमाएंगे किस्मत

Sat, 02 Dec 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Five thousand students will try their luck at five centers
हरदोई। विद्या ज्ञान विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को पांच हजार विद्यार्थी किस्मत आजमाएंगें। परीक्षा के लिए पांच विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगें गए थे। विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। इसमें गरीब परिवार के बच्चों को मौका दिया जाता है। प्रत्येक जनपद से 20 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, जिनमें 10 बालक और 10 बालिकाएं शामिल होती हैं। जिले से विद्यालय में प्रवेश के लिए 5020 बच्चों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

इनमें 2502 बालिका और 2518 बालक शामिल हैं। परीक्षा के लिए पांच विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहाबाद, पंत इंटर कॉलेज पाली, पं. नेहरू इंटर काॅलेज सदरपुर और आईआर इंटर कॉलेज संडीला शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों में रविवार को प्रथम पाली में साढ़े 10 बजे से बालिकाओं की और द्वितीय पाली में ढ़ाई बजे से बालकों की परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद की ओर से इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को सुचिता पूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



25 विद्यार्थियों की 11 पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी
आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले परीक्षा से वंचित 25 प्रशिणार्थियों की 11 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए डीआईओएस की ओर से 11 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है, जो छह दिसंबर तक होने वाली परीक्षा के दौरान निगरानी करेंगे। पर्यवेक्षक के रूप में राजकीय विद्यालयों के प्रवक्ता व प्रधानाचार्यों को तैनात किया गया है। डीआईओएस की ओर से इस संबंध में सभी पर्यवेक्षकों से परीक्षा केंद्र पर रहकर परीक्षा करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed