{"_id":"6442e5b27b4699f59805c164","slug":"five-thieves-caught-with-stolen-goods-went-to-jail-hardoi-news-c-12-1-192054-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चोरी के सामान के साथ पांच चोरों को पकड़ा, गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चोरी के सामान के साथ पांच चोरों को पकड़ा, गए जेल
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां और कोतवाली देहात पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़ा है। पुलिस ने पांचों के पास से चोरी का सामान और दो अवैध असलहे, कारतूस बरामद किए हैं।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 20 अप्रैल को कोतवाली देहात में रामू व हरिवंश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें लिखाया था कि उनके ई-रिक्शा से बैटरी चोरी कर ली गई है। बुधवार की देर शाम सूचना मिली कि दोनों ई-रिक्शे से बैटरी चोरी करने वाले लोग सुरसा क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा में रामजी के घर पर मौजूद हैं।
पुलिस टीम ने रामजी के घर पहुंचकर घेराबंदी की। यहां से कोतवाली देहात के महोलिया शिवपार निवासी सुधीर और संदीप व सुरसा थाना के पचकोहराम निवासी रामजी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में बताया कि सुधीर व संदीप ने रामू हरिवंश की रिक्शा बैटरी चोरी की थी और रामजी को बेची थी।
विज्ञापन
वहीं, मल्लावां में 23 मार्च को आजम निवासी परसोला ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी तेरवा कुल्ली चौराहे पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का ताला व शटर तोड़कर उपकरण चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग गौरी चौराहे के पास की जा रही थी। इसी बीच उन्नाव जनपद थाना बांगरमाऊ के भारत खेड़ा निवासी प्रकाश व गांव निवासी सूरजभान यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से दो तमंचे, कारतूस, एक लैपटॉप और चोरी के कई मोबाइल फोन, ईयर फोन, बैटरी अन्य सामग्री बरामद की गई।