फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five Pieces Burned Together, Piece Weeds

एक साथ जलीं पांच चिताएं, पसरा मातम

Sat, 16 Feb 2019 11:28 PM IST
hardoi Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 16 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
हरपालपुर। शुक्रवार को अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली गिरने से छह लोगों की मौत के बाद शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। शनिवार को मंसूरापुर से कुछ ही दूरी पर गंगा किनारे कुसुमखोर घाट पर छह में से पांच लोगों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि मृतकों में शामिल एक मुस्लिम किशोरी को गांव में ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उधर दूसरी ओर सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली गिरने से मन्नीलाल अवस्थी (55) पुत्र छैल बिहारी, गगन बिहारी (45) पुत्र मंगलाचरण, शिवम  (26) पुत्र भूप सिंह, मंसूरापुर निवासी सहरीन बानो (15) पुत्री नवी मोहम्मद, सियाराम (55) पुत्र घासीराम और ग्राम जिगनी निवासी रावेंद्र (35) पुत्र जालिम की मौत हो गई। इसी दौरान बिजली टिन शेड पर गिरी और सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मंसूरापुर निवासी अवधेश (50) पुत्र मुनेश्वर, संदीप (35) पुत्र राजबहादुर और जोगेंद्र सिंह (38) पुत्र रघुराज निवासी उमरौली भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा नेता प्रीतेश दीक्षित, सूरज सिंह सोमवंशी के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने मृतकों को श्रद्घांजलि दी। एसडीएम सवायजपुर रामप्रकाश ने बताया कि सभी मृतकों के आश्रितों के बैंक खातों में चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed