{"_id":"5a6f64f14f1c1b91268b719a","slug":"five-people-injured-in-bolero-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो पलटी, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो पलटी, पांच लोग घायल
हरदाेई
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
पलटी पड़ी बोलेरो। अमर उजाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज मार्ग पर नगर के गुलाबबाड़ी चुंगी के पास सोमवार को बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को गंगा स्नान कराने के लिए राजघाट लेकर जा रही बोलेरो कन्नौज मार्ग पर गुलाबबाड़ी के पास सामने कुत्ता आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बोलेरो में फंसे घायलों विष्णु (28) पुत्र मनोज निवासी भौराजपुर थाना सांडी, छोटेलाल (30) पुत्र सीताराम निवासी कासूपेट बिलग्राम, अकिलेस (4) पुत्र अनिल निवासी गोपालपुर, सोनी (25) पत्नी अनिल निवासी गोपालपुर व महादेव (55) पुत्र जयपाल निवासी मोहनपुरवा बिलग्राम को बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने घायल विष्णु व महादेव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन