फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five people including mother and son died in road accident

Hardoi News: सड़क हादसे में मां-बेटा समेत पांच लोगों की मौत

Thu, 29 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Five people including mother and son died in road accident
सुंदर का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटा, और दो चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गांव नरौना 12 नंबर के निकट मैक्स लोडर वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। भाजपा नेता सौरभ सिंह वर्मा, साहब सिंह राजपूत, जिपं सदस्य केपी सिंह मिस्त्री समेत गांव के काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने डीएम, एसएसपी व सीएमओ से तत्काल पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण कराने की बात कही।
विज्ञापन

गांव पिलखुनी निवासी शैलेंद्र सिंह (28) पुत्र करन सिंह के मौसा तालसपुर कलां में रहते हैं। मौसा की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें देखने बुधवार को शैलेंद्र अपनी मां कलावती देवी के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज गया था। वहां शैलेंद्र के मामा लाजपत उर्फ लज्जो (45) पुत्र चोब सिंह निवासी मलिक थाना इगलास भी आए हुए थे। शाम करीब चार बजे शैलेंद्र अपनी मां कलावती व मामा लज्जो को बाइक पर बिठाकर अपने गांव पिलखुनी लौट रहा था।
विज्ञापन

नरौना 12 नंबर के निकट मैक्स लोडर गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नरौना चौकी प्रभारी अरुण बैंसला तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल भिजवाया। यहां तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु की हृदय विदारक सूचना से गांव में मातम छा गया। मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतरौली के औरेनी दलपतपुर के निकट हुआ हादसा
इधर, कोतवाली के गांव औरेनी दलपतपुर के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव तेवथू निवासी राममूर्ति दिवाकर व रामनिवास उर्फ रामू सगे भाई हैं। राममूर्ति का बेटा सुंदर दिवाकर (18) व रामनिवास का बेटा प्रवीन दिवाकर 19 वर्ष किसी काम से अतरौली गए थे। बुधवार शाम को वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गांव औरेनी दलपतपुर के निकट ट्रक की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों भाई मां केला देवी डिग्री कॉलेज तोछी में बीएससी के छात्र थे। दोनों की मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed