{"_id":"65e4bda20b345e571309fd33","slug":"five-lakh-fine-on-six-vehicles-for-illegal-transportation-hardoi-news-c-213-1-hra1001-111410-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अवैध परिवहन पर छह वाहनों पर पांच लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अवैध परिवहन पर छह वाहनों पर पांच लाख का जुर्माना
Sun, 03 Mar 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मिट्टी, बालू और मौरंग के अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने छह वाहन स्वामियों पर पांच लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है। खनन विभाग ने जुर्माना लगाने के साथ ही वाहनों को सीज कर थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है।
बिना परमिट के मिट्टी, बालू और मौरंग के खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाए जाने के लिए प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। डीएम एमपी सिंह ने मिट्टी के खनन में पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए लोनार थाना क्षेत्र के बरवन फराज निवासी ममता सिंह पत्नी सुधीर सिंह पर 29,800 और बेनीगंज के बेलहइया निवासी अनमोल सिंह यादव पर 26,320 रुपये का जुर्माना लगाया है।
खनन अधिकारी अजीत सिंह और खनन निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि अभियान में मौरंग के अवैध परिवहन में थाना सुरसा क्षेत्र में पकड़े गए डंपर और ट्रकों 3.50 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, बिना परमिट के परिवहन में मौरंग में पकड़े गए दो डंपरों पर 1.08 लाख का जुर्माना ऑनलाइन लगाया गया है।