{"_id":"436185a70f76e6a63bf13301f54622b0","slug":"five-injured-in-truck-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-कार भिड़ंत में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-कार भिड़ंत में पांच लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह से लौट रही एक कार में ट्रक ने सामने से
विज्ञापन
जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा गया जहां से चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर
कर दिया गया। मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करवा लिया है। इस बाबत कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के बड़ा बरहा निवासी विजय सिंह अपने परिवार के साथ बीती शाम एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से हरदोई गए थे।
कार में विजय सिंह (40) के अलावा उनके परिवार की सुधा सिंह (40), रचना सिंह (30), अर्जुन सिंह (18), अनुज सिंह (10) सवार थे। शादी समारोह के बाद वह रविवार की सुबह हरदोई से लखनऊ वापस जा रहे थे। तभी हरदोई रोड पर रैंसो गांव के निकट करीब 8:40 बजे सामने से आ रहे ट्रक ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कछौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को समाजवादी एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
इधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। सुधा सिंह संडीला स्थित टीआरएस कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या डा. विभा सिंह की बहन हैं।