{"_id":"e723c6289d5355cfc4516fcbfcd7da02","slug":"five-hours-was-again-suffering-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे की कटौती ने फिर किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे की कटौती ने फिर किया बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमस भरी गर्मी ने वैसे ही हाल बेहाल कर रखा है, वहीं
विज्ञापन
बीते दो दिन से शहर में हो रही अघोषित कटौती और सितम ढा रही है। गुरुवार को
दिन में दो घंटे की अघोषित कटौती हुई थी, तो शुक्रवार को भी दो घंटे की
अतिरिक्त कटौती से लगातार पांच घंटे बिजली गुल रही, जिससे लोग गर्मी में
परेशान नजर आए।
बिजली कटौती ने लोगों को एक बार फिर से बेहाल कर रखा है। शहर में वैसे तो सुबह पांच से आठ बजे, दिन में 10 बजे से एक बजे तक तथा शाम को चार से सात बजे तक कटौती करने के निर्देश दिए हैं, पर गुरुवार को दिन में 10 बजे कटौती होने के बाद एक बजे आपूर्ति और कुछ देर बार फिर दो घंटे की अघोषित कटौती हो गई और शाम को भी रोस्टिंग की गई।
इसी प्रकार शुक्रवार को भी दिन में 10 बजे बिजली कटौती होने के बाद दो घंटे की अघोषित कटौती हुई, जिससे लगातार पांच घंटे तक शहरवासियों को आपूर्ति नहीं मिली। ऐसे में घरों में कामकाज से लेकर दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्य प्रभावित रहा।