फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five district level officers also become administrator, DM issued order

पांच जिला स्तरीय अधिकारी भी बने प्रशासक, डीएम ने जारी किया आदेश

Sun, 27 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Five district level officers also become administrator, DM issued order
हरदोई। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद आवश्यक कार्यों का संपादन करने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी 19 विकास खंडों में प्रशासकों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। पांच जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी अलग-अलग विकास खंडों का प्रशासक बनाया गया है। सहकारिता विभाग के कई सहायक विकास अधिकारियों को भी प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी प्रभारी एडीओ पंचायत को प्रशासक नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

बीती 25 दिसंबर की रात 12 बजे जनपद के 1306 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो गया था। शासन ने इन सभी के स्थानों पर एडीओ पंचायत तैनात किए जाने के निर्देश दिए थे। बाद में इन निर्देशों में मामूली संशोधन करते हुए सभी जनपदों के डीएम को प्रशासक नियुक्त किए जाने का अधिकार दे दिया गया था। जिले के भी सभी 19 विकास खंडों में प्रशासक तैनात कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की ओर से जारी किए गए आदेशों में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि प्रशासक अपने विकास खंड के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों के सभी अधिकारों (वित्तीय और प्रशासनिक) का उपयोग कर सकेंगे। सभी प्रशासकों को अधिकतम छह माह के लिए तैनात किया गया है। इससे पहले ही पंचायत चुनाव हो जाने पर प्रशासकों की व्यवस्था खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

पिहानी मेें सुशील तो माधौगंज में उमेश बने प्रशासक
पांच जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी प्रशासक बनाया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह को पिहानी का और जिला कृषि अधिकारी उमेश शाहू को माधौगंज का प्रशासक बनाया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह को सांडी का और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक को कछौना का प्रशासक बनाया गया है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी देवेंद्र सिंह को हरपालपुर का प्रशासक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बनाए गए प्रशासक
अपर जिला सहकारिता अधिकारी पवन कुमार को बावन का प्रशासक बनाया गया है। मनोज कुमार को अहिरोरी का, रतीराम को मल्लावां का, मंशाराम को भरखनी का, राज कुमार को शाहाबाद का, रामसमुझ वर्मा को संडीला का प्रशासक बनाया गया है। अपर सांख्यिकी अधिकारी संजीव सिंह कटियार को कोथावां का, सत्य प्रकाश सिंह को टोडरपुर, अनुराग को भरावन का, सोनिया श्रीवास्तव को बिलग्राम का और सनातन को हरियावां का प्रशासक बनाया गया है। एडीओ पंचायत अरविंद कुमार वर्मा को टड़ियावां का, राजेश कुमार मिश्रा को सुरसा का व अविनाश मोहन वर्मा को बेंहदर का प्रशासक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed