फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   five cow smuggler arrested

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक गोतस्कर घायल, पांच गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
five cow smuggler arrested
हरदोई के बघौली थाने में पुलिस की हिरासत में गोतस्कर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
प्रतापनगर-बघौली मार्ग पर गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में पांच गोतस्कर गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से 35 गोवंश, एक कंटेनर, एक ट्रक व कार बरामद हुई है। फायरिंग में एक सिपाही व गोतस्कर घायल हो गया।
विज्ञापन

अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सुबह करीब पौने छह बजे सर्विलांस टीम के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह बघौली थानाध्यक्ष फूलचंद सरोज के साथ प्रतापनगर-बघौली मार्ग पहुंचे।
विज्ञापन

यहां उन्होंने चेकिंग कर दो ट्रकों के आगे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने फायरिंग कर दी। इसमें बघौली थाने में तैनात सिपाही ब्रजेश कुमार सोनी के बायें हाथ में गोली लगी। जवाबी फायरिंग में कार सवार मुजफ्फरनगर के सफीपुर पट्टी निवासी शफीक (36) भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोतस्करों की फायरिंग में बघौली थाने में तैनात सिपाही ब्रजेश कुमार सोनी के बायें हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। एसपी ने बताया कि मौके से आजादनगर (इटावा) निवासी इमरान, सलमान, तौहीद, अजीमनगर (रामपुर) निवासी दानिश और लखीमपुर खीरी के मैगलगंज निवासी सलमान को गिरफ्तार किया गया है।

इनके कब्जे से एक ट्रक, एक कंटेनर, कार, दो तमंचे, चार कारतूस, दो खोखा और छह छुरी बरामद हुई हैं। कंटेनर और ट्रक से 35 गोवंश बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों पर अन्य जिलों में दर्ज मामलों का ब्योरा निकलवाया जा रहा है।

हरदोई में मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल शफीक से जानकारी लेते सीओ सिटी विजय कुमार राना। संवाद ?

हरदोई में मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल शफीक से जानकारी लेते सीओ सिटी विजय कुमार राना। संवाद ?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed