फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   First installed old panel, then cheated of Rs 1.08 lakh in the name of subsidy

Hardoi News: पहले लगाया पुराना पैनल फिर सब्सिडी के नाम पर ठगे 1.08 लाख रुपये

Mon, 08 Dec 2025 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
First installed old panel, then cheated of Rs 1.08 lakh in the name of subsidy
हरदोई। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने के नाम 1.08 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पर रविवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित ने कुल 1,79,500 रुपये आरोपी को दिए। इसके बाद सब्सिडी के रुपये न आने पर पीड़ित को ठगी की आशंका हुई। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने पुराना सोलर पैनल लगाया और कोई अभिलेख भी नहीं दिए।
विज्ञापन

शहर के नुमाइशपुरवा निवासी विपिन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि नुमाइश पुरवा निवासी वीरेश कुमार श्रीवास्तव ओम ट्रेडर्स के नाम से फर्म चलाता है। वह लोगों के यहां पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाता है। उन्होंने तीन किलोवाट कनेक्शन का सोलर पैनल लगाने के लिए आरोपी से बात कही। आरोपी ने 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर करने के बाद सब्सिडी के रूप में 1.08 लाख रुपये वापस खाते में आने की बात बताई थी।
विज्ञापन

वीरेश ने व्यवहार स्वरूप 1.80 लाख रुपये में 500 रुपये की छूट भी दी थी। विपिन ने छह जुलाई 2024 को 30 हजार, 30 नवंबर 2024 को एक लाख रुपये और पांच दिसंबर 2024 को 25 हजार और 24,500 रुपये यूपीआई और चेक के माध्यम से ट्रांसफर किए। विपिन ने कुल 1,79,500 रुपये आरोपी को दिए। 15 जनवरी 2025 को आरोपी ने पुराना सोलर पैनल लगवा दिया। इसके बाद सब्सिडी खाते में आने का आश्वासन देता रहा लेकिन सब्सिडी नहीं आई। विपिन के मुताबिक, जानकारी करने पर पता चला कि वीरेश ने उनके साथ ठगी की है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed