फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Firing over land grabbing dispute, two injured, report on eight

Hardoi News: भूमि कब्जाने के विवाद में फायरिंग, दो घायल, आठ पर रिपोर्ट

Thu, 18 Jul 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Firing over land grabbing dispute, two injured, report on eight
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नया बंगला मजरा घमोइया में भूमि विवाद में में आठ लोगाें ने दो लोगों काे तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल के भतीजे की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सीएचसी में घायलों और उनके परिजनों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नया बंगला निवासी मानसिंह (40) का भूमि विवाद गांव के ही धीरेंद्र उर्फ धीरू यादव व उनके परिजनों से चलता था। बुधवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने मानसिंह को सूचना दी कि धीरू यादव अपने भाइयों, राजीव और सतेंद्र , पुत्र अंकित करिया व परिवार के ही भानू और कटरी बिलुही निवासी प्रीतम और गेंदन व कबीरनपुरवा निवासी दरियाई के साथ मानसिंह के खेत को ट्रैक्टर से जोत रहे हैं। इस जानकारी पर मानसिंह अपने परिवार के ब्रजेश के साथ मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान धीरेंद्र और भानू ने तमंचे से ब्रजेश व मानसिंह पर फायर कर दिया। सिर और कान के पास गोली के छर्रे लगने से दोनों घायल होकर वहीं गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने मानसिंह और ब्रजेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस बीच ब्रजेश के परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे और घायलाें से घटना के बारे में जानकारी की।

मानसिंह के मुताबिक सढि़यापुर में नदी किनारे खेत हैं। इस खेत को लेकर आरोपियों से विवाद था। बीते वर्ष 21 नवंबर को इसका सीमांकन कर दिया गया था और राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में मानसिंह को उसकी जमीन पर कब्जा दिला दिया था। तब से विवाद शांत था, लेकिन आरोपी भानू यादव और उसके साथी मानसिंह से नाराज चल रहे थे। बुधवार सुबह इसी रंजिश में विवाद हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मानसिंह के भतीजे की तहरीर पर आठ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed