{"_id":"60a14baf8ebc3e47792b8feb","slug":"firing-died-hardoi-news-old-man-after-dispute-hardoi-news-knp6286515194","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद फॉयरिंग में वृद्ध की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद फॉयरिंग में वृद्ध की मौत, चार घायल
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतियापुर में शनिवार देर शाम खेत में मवेशी जाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी।
इस दौरान गोली लगने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए। देर रात एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंच कर जांच की। एसओ राजेेश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दौलतियापुर निवासी कलक्टर (62) की भैंस शनिवार शाम खूंटे से खुुलने के बाद पड़ोसी जबरू उर्फ जबर सिंह के खेत में चली गई। इस बात को लेकर देर शाम कलक्टर व जबर सिंह में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान जबर सिंह पक्ष से कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से कलक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार की नन्ही देवी (55), नरसिंह (46), जनका (52) व अनिल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस दौरान एक मवेशी की भी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एसओ पाली राजेश राय मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
जानकारी मिलने पर देर रात एसपी अनुराग वत्स ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से पूछताछ की व पूरे मामले की जानकारी ली। इधर रविवार को पुलिस ने मृतक कलक्टर के भतीजे ऋषिपाल की तहरीर पर जबरू उर्फ जबर, ऊधन व रामऔतार समेत गांव के ही संजय यादव व जानकी प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसओ राजेश राय ने बताया कि गांव में एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात की गई है। फरार चल रहे सभी आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।