{"_id":"647ce0ce974d9870ea0f19c4","slug":"firing-and-stone-pelting-jammed-the-highway-hardoi-news-c-12-1-269303-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फायरिंग और पथराव कर हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फायरिंग और पथराव कर हाईवे पर लगाया जाम
Mon, 05 Jun 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। पुरानी रंजिश के चलते कोतवाली देहात के गांव कोर्रिया में रविवार को फायरिंग, ईंट-पत्थर चले। ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। उसी दौरान हाईवे से गुजर रही एटा के जलेसर विधानसभा के विधायक संजीव कुमार की गाड़ी भी जाम में फंस गई और पथराव में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक ने बताया कि उन्होंने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
शहर से सटे कोर्रिया गांव में रंजिशन शनिवार शाम को अधिवक्ता जगदीश प्रसाद और रामकिशोर के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें रामकिशोर के पुत्र राधेश्याम को चोटें आईं हैं। पुलिस ने जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार की सुबह दोबारा दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि ईंट-पत्थर चले और हवाई फायरिंग भी हुई। इसमें रामकिशोर की पत्नी घायल हो गईं। ग्रामीणों ने आरोपी अधिवक्ता पर कार्रवाई की मांग को लेकर हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर जाम लगा दिया।
हाईवे पर हरदोई की ओर से शाहजहांपुर की ओर जा रहे एटा के विधानसभा जलेसर के विधायक संजीव कुमार की गाड़ी जाम में फंस गई। इसी दौरान हो रहे पथराव की चपेट में आकर उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। विधायक की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
सीओ सिटी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद एटा जनेश्वर के विधायक की गाड़ी थी और वह बाद में चले गए थे। रामकिशोर की तहरीर पर दो नामजद समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली राजवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने दरोगा को गांव की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -
वीडियो बना रहे युवक को भी दबोचा
हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर कोर्रिया गांव के पास हुए बवाल के बीच वहां पहुंची पुलिस पब्लिक पर टूट पड़ी। इसी बीच एक युवक वीडियो बनाने लगा। पोल-पट्टी खुलने के डर से पुलिस ने उस युवक को भी दबोच लिया। लोगों ने बताया कि युवक सिर्फ वीडियो बना रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -