फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire safety measures at the 100-bed hospital/CHC have failed

Hardoi News: 100 शैया अस्पताल-सीएचसी में आग से निपटने के इंतजाम फेल

Wed, 01 Jul 2026 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fire safety measures at the 100-bed hospital/CHC have failed
अतरौली में अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : samvad
लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद सरकारी और निजी संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को अतरौली के 100 शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय और सीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था पूरी तरह फेल मिली।
विज्ञापन



मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मुकेश कुमार और एसडीएम नारायण सिंह की मौजूदगी में फायर सर्विस टीम ने सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि आग लगने की स्थिति में अलर्ट करने वाला आपातकालीन सायरन वर्षों से बंद पड़ा है। कई अग्निशमन उपकरण गायब मिले, जबकि फायर मशीन में होज पाइप तक नहीं थे। आग बुझाने के लिए बनाई गई जलापूर्ति व्यवस्था भी खराब मिली। छत पर पानी का टैंक तक नहीं पाया गया। लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण पूरा अग्नि सुरक्षा तंत्र निष्क्रिय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सीएमएस और अधीक्षक से तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण तलब करते हुए सभी फायर सेफ्टी उपकरणों को निर्धारित समय सीमा में दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि समय रहते व्यवस्थाएं ठीक नहीं हुईं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed