फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire rained, mercury crossed 44.5 degrees

Hardoi News: बरसी आग, पारा 44.5 डिग्री पार

Sun, 19 May 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fire rained, mercury crossed 44.5 degrees
हरदोई। गर्मी ने छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मई 2018 में पारा 44 डिग्री तक पहुंचा था। रविवार को तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। मौसम विभाग की वेधशाला में दर्ज आंकड़ों में जिले में पारा कभी 45 डिग्री तक पहुंचा ही नहीं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्म हवाएं भी खूब चल रही हैं। दो दिन पहले भी मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने तेज गर्मी पड़ने का अंदेशा जताया था। हुआ भी ऐसा ही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले वर्ष 2022 के मई में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा था। मतलब दो वर्ष बाद तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा बताते हैं कि इससे पहले वर्ष 2018 के मई माह में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां उपलब्ध आंकड़ों में 44 डिग्री से ज्यादा का तापमान कभी नहीं हुआ। इस लिहाज से देखा जाए तो गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अभी तापमान और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह बरतें सावधानी
- जहां तक संभव हो धूप में निकलने से बचें
- धूप से बचने के लिए स्ट्रॉल, गमछा और छाते का इस्तेमाल करें
- खाली पेट घर से न निकलें
- पानी खूब पीए, शरीर में पानी की कमी न होने दें


एक नजर पिछले कुछ दिनों के तापमान पर



तारीख अधिकतम न्यूनतम

18 मई 44.5 29
17 मई 43 26.5

16 मई 42 26.5
15 मई 41.02 27

14 मई 40 27
13 मई 37.5 27.5

12 मई 38 24.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed