फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire is raining in Nautapa, people are getting distressed

Hardoi News: नौतपा में बरस रही आग, लोग हो रहे बेहाल

Wed, 29 May 2024 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fire is raining in Nautapa, people are getting distressed
हरदोई। नौतपा में आसमान से आग बरस रही है। सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो रहे हैं। हवा की गति धीमी होने से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ ही तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही सूर्य की तपिश लोगों को झुलसाने लगी। सूरज की तपिश के कारण लोगों का घर से बाहर जाना मुश्किल हो रहा था। पूरे दिन लोग सूर्य की तपिश से बेहाल रहे। तपिश के साथ ही पूरे दिन मात्र चार किमी की रफ्तार से हवा चलती रही। हवा की गति धीमी होने से लोगों को और भी समस्या हुई। बुधवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

वहीं, न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो मंगलवार से अधिक रहा। रात के तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना बन रही है, साथ ही तापमान में वृद्धि भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ रही है। पानी को ठंडा करने के लिए मिट्टी के बर्तन लोगों की पसंद बन रहे हैं। मटका और सुराही लोग घरों को लेकर जा रहे हैं। बाजार में 50 से 100 रुपये तक के साधारण और 160 से 200 रुपये तक के टोटी लगे मटके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed