फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fire in shop in hardoi

दुकान में आग लगने से पांच लाख रुपये के कपड़े जले, घटना की बजह की जानकारी नहीं

Fri, 14 Aug 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
fire in shop in hardoi
फोटो-28-आग लगने के बाद दुकान के बाहर रखे अधजले कपड़े व अन्य सामग्री। संवाद - फोटो : HARDOI
फोटो 28 - दुकान के बाहर जले कपड़े व अन्य सामग्री। संवाद
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जला
- घटना की वजह पता नहीं लग सकी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। कस्बे के मोहल्ला चौक में गुरुवार रात अज्ञात कारणों से कपड़े की दुकान में आग लग गई। आसपास रहने वालों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक लाखों का माल जल गया।

कस्बे के मोहल्ला बुधबाजार निवासी जुबैर अली की चौक में अयूब देहली क्लाथ हाउस के नाम से दुकान है। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के कारण उनकी दुकान बंद थी। देर रात दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अखिलेश राजन, कोतवाल महेश चंद्र पांडेय, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसी दौरान दुकानदार जुबैर अली को घटना का पता चला तो वह भी मौके पर पहुंच गया। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई गई। लगभग एक घंटे बाद दमकल पहुंची। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। जुबैर अली ने बताया कि पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि दुकानदार ने घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed