{"_id":"6060a6f98ebc3e590f3cf12f","slug":"fire-housekeeper-s-fire-hardoi-news-knp620425367","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी खाक
विज्ञापन
फोटो-21-आग बुझाते दमकलकर्मी और देखते ग्रामीण । संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कासिमपुर थाना व कस्बा स्थित एक घर में आग लग गई। इसमें गृहस्थी का सारा सामान और अनाज जल गया। कस्बा निवासी रियासत खेती करते हैं। रियासत परिवार समेत रविवार को खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लग गई।
कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। ग्रामीणों ने सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग को नियंत्रित कर दिया, लेकिन तब तक सारी गृहस्थी जल चुकी थी। तीन मवेशी भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
छप्पर में लगी आग, सरसों व जौ जली
बिलग्राम। ग्राम जुजुआमऊ में रविवार की शाम गांव निवासी प्रेम चंद्र के घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर छप्पर के नीचे रखा सामान जलने लगा। आग लगने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लिया। प्रेमचंद्र ने बताया कि आग लगने से छप्पर के नीचे रखी सरसों व जौ जल गई। शेष कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।