फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fire

आग से 59 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Tue, 14 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
fire
फोटो-38- खेत में लगी आग बुझाने के बाद मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। लोनार थाना क्षेत्र के गांव भैलामऊ के पास स्थित संगरावा में खेत में मंगलवार दोपहर आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई लेकिन तब तक 59 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने से दिनेश की 18 बीघा, राजवीर की 12 बीघा, गंगा दयाल की पांच बीघा, महावीर की पांच बीघा, उमेश की चार बीघा, हरी बाबू की पांच बीघा, अवधेश की दो बीघा, हरिप्रकाश की आठ बीघा फसल जली है।
विज्ञापन

आग कैसे लगी, ग्रामीण इसकी जानकारी नहीं दे सके। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी तहसील से कोई मौके पर नहीं आया। एसडीएम एसडीएम मनोज सागर ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया गया है। पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर। पाली थाना क्षेत्र के चकौती खुर्द गांव निवासी सर्वेश पुत्र रामप्रकाश के घर में पड़े छप्पर में सोमवार शाम आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर को आग की लपटों से घिरा देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। एक घंटे बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक घर में रखा सामान राख हो गया।

सर्वेश ने बताया कि ठेके पर कपड़ों में कढ़ाई कराता है। चार सौ साड़ियां लेकर आया था, जिन पर काम होना था। कढ़ाई के लिए रखा धागा, गेहूं और मोपेड के साथ घर का सामान जल गया। बताया कि आग लगने से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल रामनाथ ने बताया कि नुकसान का आकलन कर पीड़ित को मदद दिलाई जाएगी।

फोटो- 39- आग में जली गेहूं की फसल। संवाद

फोटो- 39- आग में जली गेहूं की फसल। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो- 16- चकौती खुर्द में आग लगने के बाद जला सामान देखता सर्वेश व उसके परिजन। संवाद

फोटो- 16- चकौती खुर्द में आग लगने के बाद जला सामान देखता सर्वेश व उसके परिजन। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो- 17- आग में जली मोपेड। संवाद

फोटो- 17- आग में जली मोपेड। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed