फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire broke out in the vehicles parked in the school, three magic and two vans burnt

Hardoi News: स्कूल में खड़े वाहनों में लगी आग, तीन मैजिक और दो वैन जलीं

Tue, 06 Aug 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the vehicles parked in the school, three magic and two vans burnt
हरदोई। बिलग्राम तहसील चौराहे के पास कोतवाली के पीछे स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में खड़े स्कूली वाहनों में मंगलवार सुबह लगभग चार बजे अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटें और धुआं उठते देख आसपास रहने वाले लोगों ने स्कूल संचालक को जानकारी दी। इसके बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे में आग को पूरी तरह काबू में किया जा सका। इस दौरान दो मैजिक और एक वैन पूरी तरह जल गईं। एक मैजिक और एक वैन आंशिक रूप से जली हैं।
बिलग्राम कोतवाली के पीछे एसडी पब्लिक स्कूल है। विद्यालय परिसर में आठ स्कूली वाहन खड़े थे। मंगलवार सुबह लगभग चार बजे आग लगने की सूचना पर इसके संचालक डॉ. कपिल देव त्रिपाठी ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के बिलग्राम प्रभारी ब्रजराज सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

विद्यालय के संचालक डॉ. कपिल देव त्रिपाठी ने आग लगने की वजह पता न होने की बात कही। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। संभवत: वाहन के अंदर शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed