फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR will be lodged against 11 absentee counting personnel

Hardoi News: गैरहाजिर 11 मतगणना कार्मिकों पर एफआइआर होगी

Fri, 12 May 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 12 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against 11 absentee counting personnel
हरदोई। नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना में लगाए गए कार्मिकों में से 11 कार्मिक प्रशिक्षण से ही किनारा कर गए। प्रशक्षिण से गैरहाजिरी पर सभी के विरुद्ध एफआइआर और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक, प्रशिक्षण डीडीओ अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 13 निकायों की मतगणना के लिए लगाए गए कार्मिकों का प्रशिक्षण 9 से 11 मई के कराया गया। प्रशिक्षण में गैरहाजिर कार्मिकों को गुरुवार को प्रशिक्षण में शामिल होने का मौका भी दिया गया था, लेकिन बेसिक शिक्षा, पंचायतीराज, माध्यमिक शिक्षा और कृषि विभाग के 11 कर्मचारी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र, सहायक अध्यापक नितिन कुमार सतभैयाकोरी और राम नारायन, माध्यमिक शिक्षा विभाग के पंडित नेहरू इंटर कॉलेज सदरपुर के प्रधान लिपिक विवेक कुमार सिंह व पंचायतीराज विभाग के सफाई कर्मी रामसनेही, रमेश चंद्र, महेश चंद्र, राम कुमार, श्याम जी, दिनेश चंद्र, रमाकांत कृषि विभाग के सहायक निदेशक कृषि रक्षा इकाई श्याम लाल गैरहाजिर रहे हैं। इन सभी विरुद्ध एफआईआर कार्रवाई शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed