फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR order against five personnel on absenteeism from training

Hardoi News: प्रशिक्षण से गैरहाजिरी पर पांच कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश

Sat, 22 Apr 2023 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
FIR order against five personnel on absenteeism from training
हरदोई। नगरीय निकाय चुनाव के मतदान कार्मिकों के चल रहे प्रशिक्षण में पांच कार्मिकों ने आदेश के बाद भी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। सहायक प्रभारी अधिकारी डीडीओ ने बीएसए और जीडीसी के प्राचार्य को गैरहाजिर कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सहायक प्रभारी अधिकारी डीडीओ अजय प्रताप सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव में मतदान कराने के लिए विभिन्न विभागों के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को कार्मिकों की प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 19 से 21 अप्रैल तक चले प्रशिक्षण में कार्मिक गैरहाजिर रहे थे। इन कार्मिकों को प्रशिक्षण में प्रतिभाग के लिए शुक्रवार को एक मौका दिया गया था, लेकिन बेसिक शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के पांच कार्मिकों ने उपस्थिति नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन

बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग पिहानी में तैनात सहायक अध्यापक आशीष रंजन, सुरसा में तैनात सहायक अध्यापक सरला देवी, प्राथमिक विद्यालय आंट के सहायक अध्यापक कौशल किशोर, उच्च शिक्षा विभाग के तहत आर्य कन्या महाविद्यालय की सहायक अध्यापक जायरा जैदी प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहीं। आदेश के बावजूद भी ये कार्मिक प्रशिक्षण में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed