फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR lodged against six accused of fraud

Hardoi News: धोखाधड़ी करने वाले छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 19 Dec 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against six accused of fraud
- हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटा मुड़िया का मामला
विज्ञापन




- पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी



हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा-मुड़िया गांव में खेत बिक्री के नाम पर की गई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध्ण प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी महिला से खेत बेचने की बात तय हुई थी, लेकिन महिला खेत किसी और को बेच दिया और रुपये भी वापस नहीं किए।


ग्राम बेहटा मुड़िया निवासी शिव सिंह ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि गांव की सावित्री देवी से उन्होंने एक बीघा खेत कुल 95 हजार रुपये में खरीदने की बात तय की थी। उन्होंने सावित्री को दो बार में 80 हजार रुपये दिए थे। शिव सिंह ने खेत के बैनामे के समय 15,000 रुपये देने की बात कही थी। रुपये हड़पने की नीयत से सावित्री ने चुपके से गांव के ही जबर सिंह उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी रामवती, पुत्री सुषमा और बेहथर गांव निवासी दिनेश के साथ मिल कर खेत अखिलेश सिंह को बैनाम कर दिया। शिव सिंह ने जब सावित्री से रुपए वापस मांगे तो सावित्री समेत आरोपियों ने गाली-गलौज किया। मना करने पर आरोपी पिटाई उतारू हो गए। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष अरवल अमित सिंह ने बताया कि छह आरोपियों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed