{"_id":"6aad843f8a96edf690058c3e","slug":"fir-against-school-operator-for-running-invalid-classes-in-school-hardoi-news-c-213-1-hra1021-156900-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विद्यालय में अमान्य कक्षाएं संचालित करने पर विद्यालय संचालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विद्यालय में अमान्य कक्षाएं संचालित करने पर विद्यालय संचालक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम विकास खंड के नेकपुर नेवादा में मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन करना विद्यालय प्रबंधन के लिए मुसीबत बन गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
खंड शिक्षा अधिकारी बिलग्राम संतोष कुमार सिंह की ओर से बिलग्राम कोतवाली में राम पब्लिक स्कूल नेकपुर नेवाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया कि उक्त विद्यालय को बेसिक शिक्षा परिषद से कक्षा पांच तक कक्षाओं के संचालन के लिए मान्यता जारी की गई है। इस विद्यालय में मान्यता से अधिक कक्षाओं के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि कक्षाएं संचालित हो रही हैं मगर विद्यार्थियों का पंजीकरण दूसरे विद्यालयों में कराया जाता है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विद्यालय का जांच टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा एक से पांच के अलावा छह से आठ तक कक्षाएं संचालित मिलीं। इसकी अनुमति विभाग से नहीं ली गई थी। विद्यालय में अमान्य कक्षाओं के संचालन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बीईओ ने बताया कि विद्यालय में शासनदेश के निर्देशानुसार एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है जो विद्यालय संचालक को चालान के माध्यम से जमा करना होगा। अगर जुर्माना नहीं जमा होता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर अमान्य विद्यालयों व कक्षाओं को बंद कराने के लिए अभियान चल रहा है।