फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR lodged against eight people including DDC and SOC for abetment to suicide

Hardoi News: डीडीसी और एसओसी समेत आठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी

Sat, 03 Jan 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against eight people including DDC and SOC for abetment to suicide
शाहाबाद। उपसंचालक चकबंदी (डीडीसी) और बंदोबस्त अधिकारी (एसओसी) समेत आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। चकबंदी के दौरान पुरखों का खेत बदले जाने से आहत होकर युवक ने 20 दिसंबर को खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी करने से पहले उसने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। हालांकि, वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

काेतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी कल्लू ने पुलिस में शिकायत की। कल्लू का आरोप है कि चकबंदी के दौरान कानूनगो वीरपाल, बंदोबस्त अधिकारी पीसी उत्तम और उपसंचालक चकबंदी ज्ञानेश त्रिपाठी ने खेत यथावत रखने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर अधिकारियों ने उसका पैतृक खेत गांव के ही तेजराम काे दे दिया। उसे दूसरी जगह खेत देने की बात कही।
विज्ञापन

उक्त खेत में कल्लू के पुरखों की समाधि होने का दावा किया। कल्लू के पुत्र राज कुमार उर्फ राजू ने खेत बदले जाने का विरोध किया। इस पर 19 दिसंबर को गांव के तेजराम, रामकृष्ण, पप्पू, विश्वनाथ और रामवीर ने उसकी पिटाई कर दी। इसको लेकर राज कुमार ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 20 दिसंबर की सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में फंदे से लटका मिला। शनिवार को कल्लू की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि उपसंचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी, लेखपाल समेत आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed