फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR instructions on XEN

एक्सईएन पर एफआईआर के निर्देश

Tue, 09 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 09 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
FIR instructions on XEN

जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने सोमवार को नलकूपों के

विज्ञापन
ऊर्जीकरण एवं पालिका की पाइप पेयजल योजना की समीक्षा की। इस दौरान भट्टा पुरवा रेलवेगंज समेत जल निगम की चार खराब व अर्द्धनिर्मित पाइप पेयजल योजनाओं पर नाराजगी जताते हुए एक्सईएन जल निगम पर एफआईआर कराने के निर्देश दिए।
 
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम के तेवर तीखे नजर आए। उन्होंने नगरीय पाइप पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए भट्टा पुरवा, बक्शा पुरवा, रेलवेगंज समेत चार खराब एवं अर्द्धनिर्मित पाइप पेयजल योजनाओं पर नाराजगी जताते हुए एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह को निर्देश दिए कि वह अधिशासी अभियंता जल निगम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं।

ट्यूबवेल ऊर्जीकरण के संबंध में डीएम ने अधिशासी अभियंता प्रथम व द्वितीय को सख्त निर्देश देेते हुए कहा कि सिंचाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सभी 70 ट्यूबवेलों को ऊर्जीकरण कराएं। उन्होंने अधिशासी अभियंता नलकूप एके पांडेय को निर्देश दिए कि विद्युत विभाग द्वारा जिन 25 ट्यूबवेलों को ऊर्जीकरण कराने का दावा किया जा रहा है, उसकी जांच कर उन्हें शाम तक रिपोर्ट मुहैया कराएं।

नलकूपों के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी के बाबत डीएम ने कहा कि तेल चोरी की रिपोर्ट नलकू प के जिलेदार व विद्युत विभाग के जेई द्वारा लिखाई जाएगी। संबंधित सीओ दर्ज एफआईआर पर कार्र्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करवाएंगे। इस मौके पर आईएएस अविनाश कुमार, अधिशासी अभियंता प्रथम एसके श्रीवास्तव, द्वितीय आरवी कटियार, अधिशासी अभियंता जलनिगम सूर्यबली आनंद के अलावा नलकूप विभाग के जेई भी मौजूद थे।

उधर, अधिशासी अभियंता जलनिगम सूर्यबली आनंद ने कहा कि जिन मामलों पर डीएम ने नाराजगी जताई वह उनके
कार्यकाल से पहले के है। वह जिले में करीब 2 वर्षों पहले आए थे। फिर भी उन्होंने इन चारों मामलों में एक सप्ताह के अंदर जांच पूरी करने की बात कही थी। कहा कि यह नलकूप पालिका को हैंडओवर किए जा चुके हैं, किस स्तर पर कमी है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed